Jan Bhawna, Author at Gaon Live News https://gaonlivenews.com/author/nmms/ www.gaonlivenews.com Wed, 25 Feb 2026 08:25:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से निकली चिंगारी, खड़ी हो गई ट्रेन https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8/ https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8/#respond Tue, 13 Jun 2023 11:04:11 +0000 https://gaonlivenews.com/?p=52 दरभंगा से नई दिल्ली जा रही है बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) के स्लीपर कोच के पहिए से चिंगारी निकलने लगी। पहिए भी जाम हो गए और ट्रेन खड़ी हो गई। कोच के नीचे से धुंआ उठता देख अफरा-तफरी मच गई। यात्री बोगियों से उतरकर पटरी पर आ गए। ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड ने ब्रेक को ठीक किया।

करीब आधे घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां से दो किलोमीटर आगे जोन्हिया रेलवे गेट नंबर-171 बी-2 के पास बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शाम करीब 5:17 बजे पहुंची थी। इस बीच स्लीपर कोच एस-2 के ब्रेक और पहिए के बीच से चिंगारी निकलने लगी।

अचानक पहिया जाम हो गया और ट्रेन खड़ी हो गई। दहशत के मारे यात्री कोच से नीचे आ गए। थोड़ी देर तक लोग समझ नहीं पाए कि हुआ क्या है। ट्रेन से यात्रियों के नीचे उतरता देख स्थानीय लोग भी पहुंच गए। ट्रेन में मौजूद मैकेनिक रोशन, लोको पायलट और गार्ड ने मिलकर पहिए और ब्रेक के घर्षण से निकल रही चिंगारी पर काबू पाया। इसके बाद ब्रेक को ठीक करके ट्रेन को रवाना किया।

कुछ दिन पहले हुए उड़ीसा रेल हादसे के चलते ट्रेन में बैठे यात्री डर गए। यात्रियों ने बताया कि जैसे ही चिंगारी निकलने की सूचना मिली तो वे डर गए। ट्रेन चलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अमित सिंह और सहजनवां थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि डर के चलते कुछ यात्री परिजनों के साथ सामान लेकर भीटी रावत हाईवे पर पहुंच गए और वाहन पकड़ कर आगे की यात्रा पर निकल गए।

]]>
https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8/feed/ 0
बिपरजॉय का असर, राजकोट में तेज हवाओं के चलते गिरा पेड़, महिला की मौत https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%89%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%89%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/#respond Tue, 13 Jun 2023 10:51:52 +0000 https://gaonlivenews.com/?p=45 गुजरात के कई हिस्सों में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण तेज हवाएं चल रही हैं, जो 15 जून को कच्छ जिले में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ टकराता हुआ प्रतीत हो रहा है। महिला मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थी, जबकि उसका पति भावेश ड्राइविंग कर रहा था।

गुजरात के भुज में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत 

गुजरात के कच्छ जिले के भुज कस्बे में सोमवार की शाम मिट्टी की दीवार गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान छह वर्षीय फैजाना कुंभार और उसके चचेरे भाई मोहम्मद इकबाल कुंभार (4 वर्षीय) के रूप में हुई है। घटना भुज शहर के सुराल भीट रोड पर एक इलाके में हुई। भुज बी डिवीजन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर केसी वाघेला ने कहा कि दो घरों के बीच की दीवार गिरने से दोनों बच्चों की मौत हुई है। दोनों बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे।

]]>
https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%89%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/feed/ 0
मालगाड़ी का चालक बोला, ट्रेन से कटकर युवक ने दी है जान https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/#respond Tue, 13 Jun 2023 10:49:19 +0000 https://gaonlivenews.com/?p=42 भरवारी। कोखराज कोतवाली के बिदनपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक ने अप लाइन में मालगाड़ी से कटकर खुदकुशी कर ली। युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। मालगाड़ी के चालक की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को पटरी से बाहर कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सोमवार सुबह एक युवक अप लाइन में गर्दन रखकर लेट गया। युवक को देख उधर से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने हार्न बजाया लेकिन युवक नहीं उठा। ट्रेन काफी नजदीक आ जाने के कारण इमरजेंसी ब्रेक से भी उसे रोका नहीं जा सकता था। इसे लेकर युवक दो टुकड़ों में कट गया। आरपीएफ भरवारी के चौकी प्रभारी सुरेंद्र पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने कोखराज कोतवाली पुलिस को खबर दी और मौके पर पहुंचे। शव को पटरी से किनारे कराया गया। इंस्पेक्टर विनोद मौर्या का कहना है शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक काले रंग का पैंट व काली टीशर्ट पहने है। उसकी उम्र करीब 25 साल की है। शिनाख्त के लिए डीसीआरबी के जरिए पड़ोसी जनपदों से भी मदद ली जा रही है।

]]>
https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/feed/ 0
बालासोर हादसे के बाद हरकत में रेलवे, इन पदों पर होंगी बंपर भर्तियां https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%a4/ https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%a4/#respond Tue, 13 Jun 2023 10:43:49 +0000 https://gaonlivenews.com/?p=37 रेलवे बोर्ड ने अपने सभी जोन्स को सुरक्षा श्रेणी में पदोन्नति की रिक्तियों को भरने के लिए एक “विशेष अभियान” शुरू करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत बडे़ पैमाने पर भर्तियां की जाएंगी। इससे पहले ओडिशा के बालासोर में हुए भयानक ट्रेन हादसे के बाद रेलवे की जमकर किरकिरी हो रही थी, जिसे देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है।

रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों अंतरिम आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बोर्ड ने समय-समय पर पदोन्नति रिक्तियों को भरने की आवश्यकता पर बल देते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि रेलवे को चयन/गैर-चयन/ट्रेड टेस्ट/एलडीसीई (सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा)/जीडीसीई (सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा) जैसे पदोन्नति के सभी तरीकों का उपयोग करना सुनिश्चित करना चाहिए, जिससे कि रिक्तियों को समय पर भरा जा सके।

आदेश में कहा गया कि जोनल रेलवे को उनके यहां खाली पदों का ब्योरा तैयार करना चाहिए और उन पर भर्ती की योजना बनानी चाहिए। जोन इसके लिए विशेष अभियान चला सकते हैं। यह देखने में आया है कि जोनल रेलवे अपने साथ साझा की जाने वाली गूगल-शीट पर मासिक पदोन्नति और तिमाही लक्ष्यों से संबंधित आंकड़े नियमित रूप से नहीं भर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि ये शीट रेलवे में रिक्तियों का एक केंद्रीय डेटाबेस बनाती हैं। कहा गया है कि अपेक्षित डेटा को तुरंत भरने की व्यवस्था की जाए, क्योंकि उच्चतम स्तर पर स्थिति की निगरानी की जा रही है। कुल मिलाकर, अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की कमी राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के साथ हर वक्त समस्या बनी हुई है।

]]>
https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%a4/feed/ 0