मनोरंजन Archives - Gaon Live News https://gaonlivenews.com/category/entertainment/ www.gaonlivenews.com Tue, 03 Mar 2026 14:16:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 विंटेज कारों का शौक और देशभक्ति का रंग: ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान की असली जीप, ‘मैं हूं’ में खास अंदाज़ https://gaonlivenews.com/a-passion-for-vintage-cars-and-a-dash-of-patriotism-salman-khans-real-jeep-in-battle-of-galwan-and-a-unique-style-in-main-hoon/ https://gaonlivenews.com/a-passion-for-vintage-cars-and-a-dash-of-patriotism-salman-khans-real-jeep-in-battle-of-galwan-and-a-unique-style-in-main-hoon/#respond Tue, 03 Mar 2026 14:16:00 +0000 https://gaonlivenews.com/434 हैदराबाद,

 सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया रोमांटिक गाना “मैं हूं” इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ यह गाना तेजी से युवाओं के बीच ‘लव एंथम’ बन चुका है। गाने के विजुअल्स में सलमान खान का बेहद सौम्य और रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है, जहाँ वे समुद्र किनारे और खूबसूरत वादियों में नजर आ रहे हैं। लेकिन इस गाने की सबसे बड़ी खासियत वह पुरानी जीप है जिसे सलमान खुद चला रहे हैं। दर्शकों को लग रहा था कि यह किसी फिल्म सेट का हिस्सा है, लेकिन इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प और व्यक्तिगत है।

फिल्म के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि गाने में दिखाई दे रही 1941 फोर्ड विलीज मिलिट्री जीप असल में सलमान खान के निजी कलेक्शन का हिस्सा है। ऑटोमोबाइल और दुर्लभ विंटेज गाड़ियों के प्रति अपने गहरे लगाव के लिए मशहूर सलमान ने इस सीन को असल टच देने के लिए अपनी पसंदीदा गाड़ी का इस्तेमाल करने का फैसला किया। आमतौर पर बड़े बजट की फिल्मों में गाड़ियाँ प्रोडक्शन द्वारा अरेंज की जाती हैं, लेकिन सलमान का यह चुनाव इस गाने को उनके फैंस के लिए और भी खास और यादगार बना देता है। यह जीप युद्ध की पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म के थीम के साथ भी पूरी तरह मेल खाती है।

‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसे ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले सलमा खान द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म की कहानी भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान पर आधारित है, जिसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह गाना “मैं हूं” फिल्म के भावनात्मक पक्ष को दर्शाता है, जबकि फिल्म का मुख्य हिस्सा युद्ध के मैदान में लचीलेपन और देशभक्ति को समर्पित है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के करीब है और जल्द ही इसके आधिकारिक ट्रेलर की घोषणा की जा सकती है।

 

]]>
https://gaonlivenews.com/a-passion-for-vintage-cars-and-a-dash-of-patriotism-salman-khans-real-jeep-in-battle-of-galwan-and-a-unique-style-in-main-hoon/feed/ 0
सुरभि चंदना का बोल्ड अवतार, पूल में पति संग रोमांटिक किस और मोनोकनी लुक में छाई https://gaonlivenews.com/surbhi-chandnas-bold-avatar-a-romantic-kiss-with-her-husband-in-the-pool-and-a-monokini-look-made-waves/ https://gaonlivenews.com/surbhi-chandnas-bold-avatar-a-romantic-kiss-with-her-husband-in-the-pool-and-a-monokini-look-made-waves/#respond Tue, 03 Mar 2026 10:22:00 +0000 https://gaonlivenews.com/402 मुंबई 
मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपनी मैरिड लाइफ खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. सुरभि ने साल 2024 में करण शर्मा संग शादी रचाई थी. अब उन्होंने शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर सुरभि ने पति संग रोमांटिक पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है | 

सुरभि का पति संग रोमांस
शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर कपल ने रोमांटिक पूल डेट एन्जॉय की. सुरभि पूल में पति संग खूबसूरत क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं. कपल एक दूसरे संग मस्ती करता दिखा, तो कभी रोमांस करता नजर आया. सुरभि और करण पूल में एक दूसरे संग रोमांस करते नजर आए. दोनों ने एक दूसरे को कई बार KISS करके प्यार भी लुटाया. एक दूजे की बांहों में लिपटे उनकी केमिस्ट्री भी बेहद किलर लगी. फैंस कपल पर दिल हार रहे हैं | 

ब्लैक मोनोकनी में सुरभि का लुक देखने लायक है. उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगाई और बालों को ओपन रखा. उनका ग्रेसफुल मोनोकनी लुक फैंस को पसंद आ रहा है | 

 पति संग रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मुझे ईश्वर का दिया हुआ गिफ्ट. हमें दो साल पूरे होने की बधाई. जिंदगीभर तुम्हारी मंकी बने रहना चाहती हूं. सुरभि की पोस्ट पर फैंस उन्हें एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं और उन्हें हमेशा साथ में खुश रहने की दुआएं भी दे रहे हैं |  

बता दें कि सुरभि और करण ने साल 2024 में शादी रचाई थी. शादी से पहले कपल ने करीब 14 साल तक एक दूसरे को डेट किया था. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री चर्चा में बनी रहती है. दोनों साथ में मेड फॉर ईच अदर लगते हैं | 

सुरभि की बात करें तो वो टीवी की बड़ी एक्ट्रेस हैं. वो नागिन, इश्कबाज, कुबूल है जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने हमेशा फैंस का दिल जीता है | 

 

 

]]>
https://gaonlivenews.com/surbhi-chandnas-bold-avatar-a-romantic-kiss-with-her-husband-in-the-pool-and-a-monokini-look-made-waves/feed/ 0
रश्मिका का विजय देवरकोंडा के गांव में शानदार स्वागत, 3 हजार लोगों को किया खाना परोसा, सरप्राइज था खास https://gaonlivenews.com/rashmika-received-a-grand-welcome-in-vijay-deverakondas-village-served-food-to-3000-people-and-received-a-special-surprise/ https://gaonlivenews.com/rashmika-received-a-grand-welcome-in-vijay-deverakondas-village-served-food-to-3000-people-and-received-a-special-surprise/#respond Tue, 03 Mar 2026 10:02:00 +0000 https://gaonlivenews.com/412 मुंबई 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद हैप्पी लाइफ जी रहे हैं. कपल हनीमून पर ना जाकर रस्मों रिवाजों को पूरा कर रहा है. 4 मार्च को उनका वेडिंग रिसेप्शन होना है. इससे पहले कपल ने बची हुई रस्मों को पूरा किया. हैदराबाद में रश्मिका का ग्रैंड वेलकम हुआ. इसके बाद विजय देवरकोंडा के तेलंगाना स्थित गांव Thummanapeta में सोमवार को कपल का भव्य स्वागत किया गया| 

रश्मिका-विजय का बड़ा ऐलान

गांव के नए घर में गृहप्रवेश और सत्यनारायण पूजा रखी गई थी. विजय और रश्मिका ने पूजा में साथ बैठकर विधियों को पूरा किया. सिल्क साड़ी में नई नवेली दुल्हन रश्मिका की खुशी का ठिकाना नहीं था. अपने लव ऑफ लाइफ विजय संग वो खुश दिखीं. न्यूलीवेड कपल की एक झलक पाने को पूरा गांव वहां पर इकट्ठा हुआ. रश्मिका और विजय ने सभी का हाथ जोड़कर नमन किया. गांववालों ने कपल को सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिया | 

विजय ने स्टेज पर आकर गांववालों को उनकी बहू रश्मिका से मिलवाया. एक्ट्रेस ने गांववालों का इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया. कपल ने गांव के 3000 लोगों को खाना खिलाया. इसके अलावा विजय ने एक बड़ा ऐलान भी किया. एक्टर ने देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत 9वीं और 10वीं क्लास के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया. ये सौगात तेलंगाना के Nagarkurnool जिले के Achampet डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगी. इस अनाउंसमेट को सुनने के बाद उनकी मां की खुशी का ठिकाना नहीं था. भाई आनंद ने भी इस पहल को सराहा. विजय ने गांववालों से कहा- मेरे होमटाउन में मेरा घर और जमीन है. अब से मैं लगातार गांव आता रहूंगा | 

शादी के बाद कपल तिरुमाला तिरुपति मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेने गया था. कपल की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं. रश्मिका-विजय ने 7 साल डेटिंग के बाद अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया है. उनका वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर अभी तक वायरल हो रहा है. कपल ने कोडावा और आंध्रा रीति रिवाजों से शादी की. अब फैंस को उनके वेडिंग रिसेप्शन लुक का इतंजार है | 

 

]]>
https://gaonlivenews.com/rashmika-received-a-grand-welcome-in-vijay-deverakondas-village-served-food-to-3000-people-and-received-a-special-surprise/feed/ 0
लाइव परफॉर्मेंस में सपना चौधरी से हुई छेड़छाड़, ‘अचानक मुझे Kiss कर दिया’ https://gaonlivenews.com/sapna-choudhary-was-molested-during-a-live-performance-saying-suddenly-he-kissed-me/ https://gaonlivenews.com/sapna-choudhary-was-molested-during-a-live-performance-saying-suddenly-he-kissed-me/#respond Mon, 02 Mar 2026 09:21:00 +0000 https://gaonlivenews.com/200  नई दिल्ली
हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी इन दिनों 'द 50' शो में दिखाई दे रही हैं. सपना का दबंग अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. अब शो में सपना ने एक डांसर के तौर पर अपनी जर्नी पर बात की. सपना ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में काफी बुरा दौर देखा है. एक दफा उनकी जान को खतरा भी था. 

सपना चौधरी का खुलासा

सपना ने बताया कि उनके ऊपर करीब 35 केस रजिस्टर्ड हैं. कई जगहों पर उनके परफॉर्म       करने पर बैन तक लग गया है. अपने करियर के डार्क फेज पर बात करते हुए सपना चौधरी बोलीं- साल 2018 में बिग बॉस करने के बाद से मैंने बेहतर से बेहतर शोज करने शुरू कर दिए थे. उससे पहले इवेंट्स में हालात बहुत खराब थे. वहां कभी भगदड़ मच जाती थी, कभी कुर्सियां फेंकी जाती थीं तो कभी लड़ाइयां हो जाती थीं. मेरे ऊपर 35 केस हैं, क्योंकि मैंने शो किया और वहां भगदड़ मच गई. मैं बड़ौद, मेरठ…उस साइड बैन हूं. मेरे नाम से शो की परमिशन नहीं मिलेगी. 

सपना ने अपने शो का एक खौफनाक इंसीडेंट भी याद किया. सपना बोलीं- एक दफा हमारे घर में पैसे नहीं थे. मेरी मां और मैं साथ बैठे थे. हम बस यही उम्मीद कर रहे थे कि कोई शो मिल जाए. फिर अचानक देर रात में मेरा फोन बजा. कॉल पर मुझे एक शो का ऑफर मिला, जो अगली रात को होने वाला था. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं शो करूंगी और मैंने तुरंत हां कह दिया था. मैं शो करने के लिए इतनी एक्साइटेड थी कि मैंने उसके बारे में कोई डिटेल ही नहीं पूछी. मैंने ये भी नहीं पूछा कि किस तरह का शो है. कहां हो रहा है और मुझे क्या करना होगा?

'शाम को हम लोकेशन पर पहुंचे. वो एक फार्महाउस था. हम जैसे ही अंदर गए मैंने देखा वहां करीब 25-26 टेबलें लगी हैं और पीछे की तरफ सिर्फ 2 कुर्सियां थीं. हर टेबल पर ओपनली हथियार रखे थे. वहां मौजूद सभी लोग गैंगस्टर्स लग रहे थे. ऐसा लग रहा था कि कोई जेल से रिहा हुआ है और वो उसका जश्न मना रहे हैं.' 

सपना संग हुई थी बदतमीजी

पहले मैंने अकेले गाना गाया था और फिर किसी के साथ परफॉर्म किया था. मगर जब मैं अकेले परफॉर्म कर रही थी, तब एक शख्स लगातार मेरे पास आ रहा था और मेरे कान में कुछ बोल रहा था. मेरी मां ने पूछा- ये क्या कह रहा है? मैंने कहा कि ज्यादा शोर-शराबा होने की वजह से मैं ठीक से सुन नहीं पाई. वहां, करीब 50-55 आदमी थे. मेरी मां ने फिर उनसे रिक्वेस्ट की प्लीज अब हमें जानें दो. लेकिन उनमें से एक ने कहा- आप कैसे जा सकती हो? डांस तो अभी बाकी है. पहले डांस करो और फिर जाओ. क्या हमने आपको पेमेंट नहीं की है?

सपना ने बताया कि उस वक्त वो काफी घबरा गई थीं. उन्हें लग रहा था कि वो लोग उन्हें शूट भी कर सकते हैं. सपना बोलीं- मैं स्टेज पर जाकर डांस करने लगी थी. अचानक वही, आदमी पीछे से मेरे पास आया और उसने मुझे गाल पर KISS कर लिया. 

'मैं तभी तुरंत स्टेज से उतर गई और स्टेज के पीछे जाकर बैठ गई थी. मैंने कहा था- मैं अब और ये सब नहीं करूंगी. मुझे फर्क नहीं पड़ता आगे क्या होता है. मेरी मां ने फिर मेरा हाथ थामकर उन लोगों से बात की. मां ने उनसे कहा था- आप लोग किसी की बेटी-बहन को इनवाइट करते हो और फिर इस तरह बर्ताव करते हो. ये सही नहीं है. मेरी मां फिर मुझे लेकर वहां से जाने लगी थीं.'

'हम जैसे-जैसे बाहर निकलने के लिए दरवाजे की तरफ बढ़ रहे थे, मैं अपनी मां को बोले जा रही थी कि ये लोग गोली मार सकते हैं. मुझे लग रहा था कि बुलेट कभी भी आ सकती है. किसी तरह हम से वहां से बाहर निकलकर कार में बैठे और तब मैंने सुकून भरी सांस ली. वो काफी खतरनाक मोमेंट था.' 

]]>
https://gaonlivenews.com/sapna-choudhary-was-molested-during-a-live-performance-saying-suddenly-he-kissed-me/feed/ 0
बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से निकली चिंगारी, खड़ी हो गई ट्रेन https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8/ https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8/#respond Tue, 13 Jun 2023 11:04:11 +0000 https://gaonlivenews.com/?p=52 दरभंगा से नई दिल्ली जा रही है बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) के स्लीपर कोच के पहिए से चिंगारी निकलने लगी। पहिए भी जाम हो गए और ट्रेन खड़ी हो गई। कोच के नीचे से धुंआ उठता देख अफरा-तफरी मच गई। यात्री बोगियों से उतरकर पटरी पर आ गए। ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड ने ब्रेक को ठीक किया।

करीब आधे घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां से दो किलोमीटर आगे जोन्हिया रेलवे गेट नंबर-171 बी-2 के पास बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शाम करीब 5:17 बजे पहुंची थी। इस बीच स्लीपर कोच एस-2 के ब्रेक और पहिए के बीच से चिंगारी निकलने लगी।

अचानक पहिया जाम हो गया और ट्रेन खड़ी हो गई। दहशत के मारे यात्री कोच से नीचे आ गए। थोड़ी देर तक लोग समझ नहीं पाए कि हुआ क्या है। ट्रेन से यात्रियों के नीचे उतरता देख स्थानीय लोग भी पहुंच गए। ट्रेन में मौजूद मैकेनिक रोशन, लोको पायलट और गार्ड ने मिलकर पहिए और ब्रेक के घर्षण से निकल रही चिंगारी पर काबू पाया। इसके बाद ब्रेक को ठीक करके ट्रेन को रवाना किया।

कुछ दिन पहले हुए उड़ीसा रेल हादसे के चलते ट्रेन में बैठे यात्री डर गए। यात्रियों ने बताया कि जैसे ही चिंगारी निकलने की सूचना मिली तो वे डर गए। ट्रेन चलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अमित सिंह और सहजनवां थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि डर के चलते कुछ यात्री परिजनों के साथ सामान लेकर भीटी रावत हाईवे पर पहुंच गए और वाहन पकड़ कर आगे की यात्रा पर निकल गए।

]]>
https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8/feed/ 0
बिपरजॉय का असर, राजकोट में तेज हवाओं के चलते गिरा पेड़, महिला की मौत https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%89%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%89%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/#respond Tue, 13 Jun 2023 10:51:52 +0000 https://gaonlivenews.com/?p=45 गुजरात के कई हिस्सों में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण तेज हवाएं चल रही हैं, जो 15 जून को कच्छ जिले में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ टकराता हुआ प्रतीत हो रहा है। महिला मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थी, जबकि उसका पति भावेश ड्राइविंग कर रहा था।

गुजरात के भुज में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत 

गुजरात के कच्छ जिले के भुज कस्बे में सोमवार की शाम मिट्टी की दीवार गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान छह वर्षीय फैजाना कुंभार और उसके चचेरे भाई मोहम्मद इकबाल कुंभार (4 वर्षीय) के रूप में हुई है। घटना भुज शहर के सुराल भीट रोड पर एक इलाके में हुई। भुज बी डिवीजन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर केसी वाघेला ने कहा कि दो घरों के बीच की दीवार गिरने से दोनों बच्चों की मौत हुई है। दोनों बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे।

]]>
https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%89%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/feed/ 0
मालगाड़ी का चालक बोला, ट्रेन से कटकर युवक ने दी है जान https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/#respond Tue, 13 Jun 2023 10:49:19 +0000 https://gaonlivenews.com/?p=42 भरवारी। कोखराज कोतवाली के बिदनपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक ने अप लाइन में मालगाड़ी से कटकर खुदकुशी कर ली। युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। मालगाड़ी के चालक की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को पटरी से बाहर कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सोमवार सुबह एक युवक अप लाइन में गर्दन रखकर लेट गया। युवक को देख उधर से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने हार्न बजाया लेकिन युवक नहीं उठा। ट्रेन काफी नजदीक आ जाने के कारण इमरजेंसी ब्रेक से भी उसे रोका नहीं जा सकता था। इसे लेकर युवक दो टुकड़ों में कट गया। आरपीएफ भरवारी के चौकी प्रभारी सुरेंद्र पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने कोखराज कोतवाली पुलिस को खबर दी और मौके पर पहुंचे। शव को पटरी से किनारे कराया गया। इंस्पेक्टर विनोद मौर्या का कहना है शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक काले रंग का पैंट व काली टीशर्ट पहने है। उसकी उम्र करीब 25 साल की है। शिनाख्त के लिए डीसीआरबी के जरिए पड़ोसी जनपदों से भी मदद ली जा रही है।

]]>
https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/feed/ 0
बालासोर हादसे के बाद हरकत में रेलवे, इन पदों पर होंगी बंपर भर्तियां https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%a4/ https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%a4/#respond Tue, 13 Jun 2023 10:43:49 +0000 https://gaonlivenews.com/?p=37 रेलवे बोर्ड ने अपने सभी जोन्स को सुरक्षा श्रेणी में पदोन्नति की रिक्तियों को भरने के लिए एक “विशेष अभियान” शुरू करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत बडे़ पैमाने पर भर्तियां की जाएंगी। इससे पहले ओडिशा के बालासोर में हुए भयानक ट्रेन हादसे के बाद रेलवे की जमकर किरकिरी हो रही थी, जिसे देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है।

रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों अंतरिम आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बोर्ड ने समय-समय पर पदोन्नति रिक्तियों को भरने की आवश्यकता पर बल देते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि रेलवे को चयन/गैर-चयन/ट्रेड टेस्ट/एलडीसीई (सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा)/जीडीसीई (सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा) जैसे पदोन्नति के सभी तरीकों का उपयोग करना सुनिश्चित करना चाहिए, जिससे कि रिक्तियों को समय पर भरा जा सके।

आदेश में कहा गया कि जोनल रेलवे को उनके यहां खाली पदों का ब्योरा तैयार करना चाहिए और उन पर भर्ती की योजना बनानी चाहिए। जोन इसके लिए विशेष अभियान चला सकते हैं। यह देखने में आया है कि जोनल रेलवे अपने साथ साझा की जाने वाली गूगल-शीट पर मासिक पदोन्नति और तिमाही लक्ष्यों से संबंधित आंकड़े नियमित रूप से नहीं भर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि ये शीट रेलवे में रिक्तियों का एक केंद्रीय डेटाबेस बनाती हैं। कहा गया है कि अपेक्षित डेटा को तुरंत भरने की व्यवस्था की जाए, क्योंकि उच्चतम स्तर पर स्थिति की निगरानी की जा रही है। कुल मिलाकर, अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की कमी राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के साथ हर वक्त समस्या बनी हुई है।

]]>
https://gaonlivenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%a4/feed/ 0
ट्रेन की चपेट में आकर किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम https://gaonlivenews.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be/ https://gaonlivenews.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be/#respond Tue, 13 Jun 2023 10:40:42 +0000 https://gaonlivenews.com/?p=34 सोमवार की रात फसल की सिंचाई करने खेत पर जा रहे किसान की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये हादसा सोमवार की रात बजे चककाली लेट रेलवे स्टेशन और कैलसा के बीच में हुआ। क्षेत्र के गांव लोधीपुर में राम चरन सिंह का परिवार रहता है। 80 वर्षीय रामचरण पेशे से किसान थे। उनके परिवार में बच्चे भी हैं। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात दो बजे रामचरन सिंह खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए जा रहे थे। करीब 2:30 बजे चककाली लेट रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर कैलसा की ओर जैसे ही रेलवे लाइन पार करने लगे। तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।

मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन पर बुजुर्ग का शव देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से इत्तफाकिया तहरीर मिली है।

]]>
https://gaonlivenews.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be/feed/ 0