झारखण्ड /बिहार Archives - Gaon Live News https://gaonlivenews.com/category/states/bihar-jharkhand/ www.gaonlivenews.com Thu, 05 Mar 2026 06:31:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, आज करेंगे नामांकन https://gaonlivenews.com/nitish-kumar-will-enter-the-rajya-sabha-and-file-his-nomination-today/ https://gaonlivenews.com/nitish-kumar-will-enter-the-rajya-sabha-and-file-his-nomination-today/#respond Thu, 05 Mar 2026 06:31:00 +0000 https://gaonlivenews.com/662 पटना.

बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उनके साथ जदयू उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व की ओर से जदयू के प्रमुख नेताओं को नामांकन के दौरान मौजूद रहने के लिए कहा गया है. इस बीच, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर पर अब लगभग मुहर लग गई है. इसी क्रम में भाजपा की ओर से भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे.

बीजेपी का होगा मुख्यमंत्री?
नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के साथ ही बिहार में नए सिरे से सरकार गठन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजनीतिक हलकों में इस कदम को बड़े बदलाव की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर को लेकर जदयू के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच नाराजगी की संभावना भी जताई जा रही है. इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंथन किया.

नामांकन के वक्त अमित शाह मौजूद रहेंगे 
नामांकन के बाद सीएम नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक हो सकती है. इसी बैठक में नई सरकार के गठन के फार्मूले पर चर्चा होगी. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा. जेडीयू को दो डिप्टी सीएम के पद मिल सकते हैं. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर चर्चा की गई.

कौन होगा अगला मुख्यमंत्री
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में नई सरकार के गठन को लेकर फॉर्मूला तय किया जा सकता है. चर्चा है कि बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि जेडीयू को दो डिप्टी सीएम पद दिए जा सकते हैं.

पार्टी में हलचल!
बैठक के बाद संजय झा के आवास से बाहर निकलते हुए जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से राज्यसभा जा रहे हैं. पार्टी की ओर से यही संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि यह फैसला उनका अपना है. इस दौरान विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत की संभावित राजनीतिक एंट्री को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के बाद बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक असर पर सबकी नजर बनी हुई है.

]]>
https://gaonlivenews.com/nitish-kumar-will-enter-the-rajya-sabha-and-file-his-nomination-today/feed/ 0
बिहार मौसम अपडेट: होली के बाद गर्मी का असर, जानिए आज किस जिले में ठंड का अहसास https://gaonlivenews.com/bihar-weather-update-heat-wave-after-holi-find-out-which-districts-will-experience-cold-today/ https://gaonlivenews.com/bihar-weather-update-heat-wave-after-holi-find-out-which-districts-will-experience-cold-today/#respond Tue, 03 Mar 2026 16:11:00 +0000 https://gaonlivenews.com/472 पटना

मार्च की शुरुआत हो चुकी है लेकिन अब भी बिहार के कई जिलों में लोग कंबल ओढ़ रहे हैं। न्यूनतम तापमान भी 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। बिहार के मधेपुरा, सहररसा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीवान, वैशाली, शेखपुरा, गया, बक्सर, भागलुपर और पूर्णिया का तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। होली तक ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह और रात गुलाबी ठंड का एहसास होगा। हालांकि, पटना समेत कुछ जिलों में गर्मी का भी एहसास हो रहा है। कई जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। होली के बाद पटना में गर्मी और बढ़ेगी। अधिकतम तापमन 33 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

मार्च से मई तक कैसा रहेगा मौसम?
इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने स्पष्ट कह दिया है कि मार्च से लेकर मई तक इस बार अधिक गर्मी लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख आशीष कुमार ने कहा कि मार्च से मई तक 2026 की बिहार के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान और न्यूतनत सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दिन और रात दोनों समय तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस होगा। अप्रैल और मई माह में ही बिहार के कई जिलों में हीटवेव की घटनाएं हो सकती है। शहरी क्षेत्रों में हीट आईलैंड प्रभाव के कारण तापमान अधिक हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख आशीष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार से अपील है कि वह हीट एक्शन प्लान लागू करें। आम लोग दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।   

पिछले 24 घंटे में कहां का तापमान कितना रहा?
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। राज्य में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस से 33.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस से 20.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। तीन मार्च को बिहार में न्यूनतम तापमान सबसे कम 12.7 डिग्री सेल्सियस मधेपुरा और सहरसा में दर्ज किया गया। वहीं किशनगंज में 17.4 डिग्री सेल्सियस, अरवल में 17.5 डिग्री सेल्सियस, मोतिहारी में 17.5 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर में 17.2 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 14.2 डिग्री सेल्सियस, मधुबनी में 14.2 डिग्री सेल्सियस, सुपौल में 16.6 डिग्री सेल्सियस, वाल्मीकिनगर में 16 डिग्री सेल्सियस, ज़िरादेई में 13.5 डिग्री सेल्सियस, समस्तीपुर में 13.8 डिग्री सेल्सियस, वैशाली में 15 डिग्री सेल्सियस, पटना में 18.2 डिग्री सेल्सियस, जहानाबाद में 16.8 डिग्री सेल्सियस, नालंदा (राजगीर) में 17.9 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 15 डिग्री सेल्सियस, गया में 15 डिग्री सेल्सियस, बक्सर में 15 डिग्री सेल्सियस, मुंगेर में 15.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 14.7 डिग्री सेल्सियस, सबौर में 12.8 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 15.3 डिग्री सेल्सियस, कटिहार में 17.6 डिग्री सेल्सियस, फारबिसगंज में 18.2 डिग्री सेल्सियस तथा छपरा में 20.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में अगले दो से तीन दिनों तक विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तीन दिनों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी अगले दो से तीन दिनों तक स्थिरता रहेगी, जबकि उसके बाद दो से चार  डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

पटना में सात मार्च तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, तीन से सात मार्च तक राजधानी पटना में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 3 मार्च को अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है, वहीं 4 मार्च को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा। 5, 6 और 7 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 19, 19 और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस अवधि में सूर्योदय लगभग 6:11 बजे से 6:07 बजे के बीच और सूर्यास्त 5:52 बजे से 5:55 बजे के बीच होगा। कुल मिलाकर पटना में अगले पांच दिनों तक धूप खिली रहेगी और दिन में गर्मी का अहसास बढ़ेगा।

]]>
https://gaonlivenews.com/bihar-weather-update-heat-wave-after-holi-find-out-which-districts-will-experience-cold-today/feed/ 0
बाबा बैद्यनाथ धाम में रंगों का उत्सव शुरू, ढोल-नगाड़ों संग निकलेगी भगवान की डोली https://gaonlivenews.com/the-festival-of-colors-begins-at-baba-baidyanath-dham-with-the-deitys-palanquin-being-carried-out-accompanied-by-drums-and-cymbals/ https://gaonlivenews.com/the-festival-of-colors-begins-at-baba-baidyanath-dham-with-the-deitys-palanquin-being-carried-out-accompanied-by-drums-and-cymbals/#respond Mon, 02 Mar 2026 15:51:00 +0000 https://gaonlivenews.com/328 देवघर

बाबा बैद्यनाथ धाम की पावन नगरी देवघर में आस्था, परंपरा और विशेष ज्योतिषीय संयोग के बीच आज से तीन दिवसीय होली महोत्सव की शुरुआत हो रही है। पूरे शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है।

परंपरा के अनुसार, सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा सोमवार शाम चार बजे बाबा वैद्यनाथ पर गुलाल अर्पित कर होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। विशेष तिथि संयोग के कारण इस वर्ष दो मार्च से चार मार्च तक होली मनाई जाएगी, जबकि पांच मार्च को बासी होली खेली जाएगी। सोमवार को दिनभर जलार्पण के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे मंदिर का पट बंद किया जाएगा और ठीक चार बजे फिर से खोला जाएगा। इसके बाद बाबा को गुलाल चढ़ाकर “सुखी होली” की शुरुआत होगी। इसी दौरान भितरखंड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से भगवान की डोली ढोल-नगाड़ों के साथ आजाद चौक स्थित दोल मंच तक निकाली जाएगी।

जयकारों और गुलाल के बीच संपन्न होगी विशेष पूजा
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर मालपुआ का भोग लगाया जाएगा। दोल मंच पर राधा-कृष्ण को झूला झुलाने की परंपरा निभाई जाएगी। हरिहर मिलन तक मंदिर का पट पूरी रात खुला रहेगा। मंगलवार तड़के पांच बजकर ग्यारह मिनट पर दोल मंच पर विधि-विधान से होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद राधा-कृष्ण की डोली वापस बाबा मंदिर पहुंचेगी। सुबह छह बजे गर्भगृह में हरिहर मिलन का दिव्य दृश्य होगा, जहां जयकारों और गुलाल के बीच विशेष पूजा संपन्न होगी।

श्रृंगार पूजन के बाद मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया जाएगा और सुबह दस बजे से जलार्पण शुरू होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।

 

]]>
https://gaonlivenews.com/the-festival-of-colors-begins-at-baba-baidyanath-dham-with-the-deitys-palanquin-being-carried-out-accompanied-by-drums-and-cymbals/feed/ 0
Bank Holiday Alert: मार्च महीने में इतने दिन नहीं खुलेंगे बैंक, पहले जान लें तारीखें https://gaonlivenews.com/bank-holiday-alert-banks-will-remain-closed-for-this-many-days-in-march-know-the-dates-first/ https://gaonlivenews.com/bank-holiday-alert-banks-will-remain-closed-for-this-many-days-in-march-know-the-dates-first/#respond Mon, 02 Mar 2026 14:41:00 +0000 https://gaonlivenews.com/284 पटना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी वर्ष 2026 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, मार्च महीने में बैंकिंग सेवाएं बड़े स्तर पर प्रभावित होने वाली हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर कुल 18 दिन बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

बिहार में 12 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित
बिहार की बात करें तो राज्य में करीब 12 दिन बैंक बंद रहने की संभावना है। इसमें होली, रामनवमी और बिहार दिवस जैसे प्रमुख अवसर शामिल हैं। हालांकि, एटीएम (ATM), नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं निर्बाध रूप से चालू रहेंगी, लेकिन चेक क्लीयरेंस और ड्राफ्ट जैसे भौतिक कार्यों के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।  

मार्च 2026 की प्रमुख छुट्टियों की सूची
 

तारीख

अवसर / त्योहार

2 मार्च

राम नवमी

3 मार्च

होलिका दहन

4 मार्च

होली (धुलंडी)

14 मार्च

दूसरा शनिवार (बैंक अवकाश)

21 मार्च

ईदउलफितर

22 मार्च

बिहार दिवस (रविवार)

28 मार्च

चौथा शनिवार (बैंक अवकाश)

31 मार्च

महावीर जयंती

 

वहीं 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

डिजिटल लेनदेन का करें उपयोग
बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि नकदी की समस्या से बचने के लिए वे डिजिटल माध्यमों का अधिक प्रयोग करें। हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन तकनीकी सेवाएं (Online Banking) 24×7 काम करती रहेंगी। यदि आपका कोई बड़ा ट्रांजैक्शन या बैंक शाखा से जुड़ा जरूरी काम है, तो उसे छुट्टियों से पहले निपटा लेना ही समझदारी होगी।

]]>
https://gaonlivenews.com/bank-holiday-alert-banks-will-remain-closed-for-this-many-days-in-march-know-the-dates-first/feed/ 0
अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटे के लिए बंद, हाई अलर्ट जारी; सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क https://gaonlivenews.com/international-border-closed-for-72-hours-high-alert-issued-security-agencies-on-full-alert/ https://gaonlivenews.com/international-border-closed-for-72-hours-high-alert-issued-security-agencies-on-full-alert/#respond Mon, 02 Mar 2026 14:21:00 +0000 https://gaonlivenews.com/298 महराजगंज

नेपाल में 5 मार्च को होने जा रहे प्रतिनिधि सभा सदस्य के आम चुनाव को देखते हुए सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सतर्क हो गया है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्सा जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने 2 मार्च की आधी रात से 5 मार्च की आधी रात तक भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह से बंद रखने का आदेश जारी किया है।

पर्सा के जिलाधिकारी भोला दहाल के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम ने रक्सौल-वीरगंज मुख्य सीमा स्थित मैत्री पुल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमा बंदी के दौरान आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल मतदान के उद्देश्य से अपने देश लौट रहे नेपाली नागरिकों को वैध पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नेपाल सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस को बॉर्डर प्वाइंट्स पर कड़ी गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

मौन अवधि और त्योहारों को लेकर सख्त निर्देश

चुनाव प्रचार का शोर सोमवार से थम जाएगा और 'मौन अवधि' लागू हो जाएगी। चुनावी माहौल के साथ-साथ इस वर्ष होली और रमजान का समय भी करीब है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित गतिविधियां:

    सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन और हुड़दंग।
    बिना अनुमति के सार्वजनिक मेला या संगीत कार्यक्रम।
    होली के दौरान जबरन रंग लगाना या शांति भंग करना।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति त्योहारों की आड़ में चुनाव प्रक्रिया या शांति व्यवस्था में बाधा डालने की कोशिश करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://gaonlivenews.com/international-border-closed-for-72-hours-high-alert-issued-security-agencies-on-full-alert/feed/ 0
बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले ई-पोर्टल पर देनी होगी जानकारी https://gaonlivenews.com/in-bihar-information-will-be-required-before-land-registration-on-the-e-portal/ https://gaonlivenews.com/in-bihar-information-will-be-required-before-land-registration-on-the-e-portal/#respond Mon, 02 Mar 2026 12:11:00 +0000 https://gaonlivenews.com/264 सहरसा.

बिहार में अब बिना पूरी जांच किए जमीन (Bihar Bhumi) की रजिस्ट्री नहीं होगी। सरकार ने निबंधन से पहले भूमि की अद्यतन स्थिति स्पष्ट करने की नई व्यवस्था को वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू करने का निर्णय लिया है। विभाग के ई-निबंधन पोर्टल पर जमीन के संबंध में 13 बिंदुओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध रहेगी।

सीओ मौनी बहन ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी जमीन का निबंधन कराने से पहले खरीदार को ई-निबंधन पोर्टल पर संबंधित भूमि की विस्तृत जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके बाद अंचलाधिकारी और राजस्व पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर उस नई व्यवस्था के अनुसार अंचल कार्यालय को 10 दिन के भीतर जमीन को अद्यतन स्थिति आवेदक को उपलब्ध करानी होगी। यह रिपोर्ट सीधे आवेदक के लॉग इन अकाउंट पर दिखाई देगा।

आवेदक को ऐसे करना होगा आवेदन
नई व्यवस्था के तहत जमीन की खरीदारी करने वाले व्यक्ति को ई-निबंधन पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाकर लॉग-इन करना होगा। इसके बाद उक्त जमीन से संबंधित सभी जरूरी विवरण भरने होंगे। इसमें निबंधन कार्यालय, अंचल, मौजा, थाना संरख्या, खाता-खेसरा, रकबा, चौहदी, जमाबंदी संख्या, जमाबंदी धारक का नाम, क्रेता-विक्रेता क विवरण और भूमि का प्रकार शामिल रहेगा। सभी जानकारियां भरने के बाद पोर्टल पर एक विकल्प उपलब्ध होगा, जिसमें यह पूछा जाएगा कि क्या आवेदक भूमि के संबंध में अद्यतन जानकारी चाहता है। इस विकल्प का चयन करते ही पूरा विवरण संबंधित अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी के लॉगिन में स्वतः पहुंच जाएगा। साथ ही आवेदक और संबंधित अधिकारियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना भी भेजी जाएगी।

]]>
https://gaonlivenews.com/in-bihar-information-will-be-required-before-land-registration-on-the-e-portal/feed/ 0
पटना पुलिस ने 9 महीने में 14 के पैर में मारी गोली और 1 बदमाश को किया ढेर https://gaonlivenews.com/patna-police-shot-14-in-the-leg-and-killed-one-criminal-in-9-months/ https://gaonlivenews.com/patna-police-shot-14-in-the-leg-and-killed-one-criminal-in-9-months/#respond Mon, 02 Mar 2026 11:51:00 +0000 https://gaonlivenews.com/250 पटना.

बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। यही कारण है कि पिछले 9 महीने में 15 एनकाउंटर हुए हैं, जिसमें से एक को ढेर कर दिया गया। हाल ही में पुलिस ने जेपी गंगा पथ पर पीएमसीएच के पास एक अपराधी का एनकाउंटर किया। उसकी पहचान वैशाली के हाजीपुर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ वैशाली और पटना में पहले से आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास सहित चार केस दर्ज हैं।

28 जनवरी को अमित अपने साथी पीयूष के साथ सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए कुख्यात सुबोध सिंह गैंग के तातिया नाम के एक आरोपित की हत्या करने आया था। पुलिस ने उसके साथी को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अमित फरार था। तब से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। तलाश में वैशाली से लेकर उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। दो दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि वह पटना में छिपा है। जिसके बाद पुलिस उसके इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर भी नजर रख रही थी। जैसे ही उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट खोला, पुलिस को उसके लोकेशन की जानकारी मिल गई। उसका लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम जेपी गंगा पथ पर पहुंच गई। वहां उसने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और उसे दबोच लिया।

पुलिस ने अब तक 15 एनकाउंटर किए

  • 11 जून 2025 बिहटा में पुलिस हिरासत से भाग रहे हत्यारोपित को पैर में मारी थी गोली।
  • 13 जून खुशरूपुर में पुलिस टीम पर फायरिंग। अपराधी के पैर में गोली मारी गई।
  • 13 जून दानापुर में आरोपित ने की फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसके पैर में मारी गोली।
  • 25 जून जेपी गंगा पथ पर एसटीएफ ने आठ मामलों में वांछित अपराधी के पैर में मारी गोली।
  • 7 जुलाई मालसलामी में ईंट-भट्ठे के पास पुलिस मुठभेड़ में विकास उर्फ राजा हुआ ढेर।
  • 13 जुलाई रानी तालाब में लूटपाट के मामले में गिरफ्तार आरोपित के पैर में मारी गई गोली।
  • 6 अगस्त कुख्यात को पकड़ने गई पुलिस पर फुलवारी क्षेत्र में फायरिंग। जवाब में अपराधी के पैर में मारी गोली।
  • 15 अगस्त रानी तालाब में आरोपित और पुलिस के बीच मुठभेड़, पुलिस ने आरोपित के पैर में मारी गोली।
  • 17 अगस्त आलमगंज में पुलिस और कुख्यात के बीच एक मुठभेड, पैर में मारी गई गोली।
  • 16 नवंबर खुशुरूपुर में पुलिस और इनामी अपराधी के बीच मुठभेड़। अपराधी के पैर मे लगी गोली।
  • 10 दिसंबर जानीपुर में बैंककर्मी से रंगदारी मांगने वाले आरोपित के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली।
  • 2 जनवरी 2026 खगौल में इनामी अपराधी के साथ मुठभेड़, पुलिस ने उसके पैर में मारी गोली।
  • 15 जनवरी मनेर में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूटकांड के आरोपित के पैर में गोली मार दी गई।
  • 22 जनवरी मसौढ़ी में लारेंस विश्नोई गैंग के अपराधी के साथ मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली।
  • 1 मार्च जेपी गंगा पथ पर पुलिस मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में लगी गोली।

]]>
https://gaonlivenews.com/patna-police-shot-14-in-the-leg-and-killed-one-criminal-in-9-months/feed/ 0
रहस्यमय ढंग से गायब हुईं बिहार की 5 नाबालिग बच्चियां, लखनऊ में बरामद https://gaonlivenews.com/five-minor-girls-from-bihar-mysteriously-disappeared-found-in-lucknow/ https://gaonlivenews.com/five-minor-girls-from-bihar-mysteriously-disappeared-found-in-lucknow/#respond Mon, 02 Mar 2026 11:46:00 +0000 https://gaonlivenews.com/252 सहरसा

बिहार के सहरसा जिले से लापता हुई पांच लड़कियों का मामला सुलझा लिया गया है। ये पांचों लड़कियां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर ली गई हैं। 27 फरवरी को घास काटने के लिए घर से निकली इन लड़कियों के अचानक गायब होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी (SIT) का गठन किया था।

ऐसे मिली सफलता
जांच के दौरान पुलिस को संदेह था कि लड़कियां ट्रेन के जरिए कहीं बाहर जा सकती हैं। इसी संभावना को देखते हुए एसआईटी ने प्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया था और लड़कियों की तस्वीरें जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) को साझा की थीं। 28 फरवरी को जब ये लड़कियां लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर देखी गईं, तो रेलवे पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने तुरंत उनकी पहचान कर ली और उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

आखिर लखनऊ कैसे पहुंचीं लड़कियां?
लड़कियों के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। वहीं, सहरसा पुलिस की एक टीम उन्हें लाने के लिए लखनऊ रवाना हो चुकी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि घास काटने निकली ये पांच लड़कियां बिहार से इतनी दूर लखनऊ कैसे पहुंचीं? क्या इसके पीछे कोई साजिश है या वे स्वयं घर से निकली थीं? इन तमाम सवालों के जवाब अब बिहार पुलिस लड़कियों से पूछताछ के बाद ही साफ कर पाएगी।

जांच में जुटी पुलिस
सहरसा पुलिस का कहना है कि लड़कियों के सुरक्षित मिलने के बाद अब प्राथमिकता इस बात की जांच करना है कि वे घर से कैसे निकलीं और लखनऊ तक किन परिस्थितियों में पहुंचीं। पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू को खंगाल रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

]]>
https://gaonlivenews.com/five-minor-girls-from-bihar-mysteriously-disappeared-found-in-lucknow/feed/ 0