Gaon Live News https://gaonlivenews.com/ www.gaonlivenews.com Thu, 05 Mar 2026 06:31:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली https://gaonlivenews.com/chief-minister-vishnu-dev-sai-played-holi-with-officials-and-employees/ https://gaonlivenews.com/chief-minister-vishnu-dev-sai-played-holi-with-officials-and-employees/#respond Thu, 05 Mar 2026 06:31:00 +0000 https://gaonlivenews.com/664 रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग गीतों और हर्षोल्लास के वातावरण में रंग और उल्लास से सराबोर इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री साय को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी, वहीं मुख्यमंत्री साय ने भी आत्मीयता के साथ सभी को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और स्नेह, विश्वास तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

अधिकारियों-कर्मचारियों संग होली
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मकता की भावना को सुदृढ़ करता है तथा जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी से आत्मीय भेंट कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, साथियों और प्रदेशवासियों के साथ स्नेह, विश्वास और अपनत्व के रंग साझा करना इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का स्नेह और आशीर्वाद ही जनसेवा के उनके संकल्प को और अधिक सशक्त बनाता है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करे तथा हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करता रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार, रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला सहित मुख्यमंत्री सचिवालय एवं निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

]]>
https://gaonlivenews.com/chief-minister-vishnu-dev-sai-played-holi-with-officials-and-employees/feed/ 0
नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, आज करेंगे नामांकन https://gaonlivenews.com/nitish-kumar-will-enter-the-rajya-sabha-and-file-his-nomination-today/ https://gaonlivenews.com/nitish-kumar-will-enter-the-rajya-sabha-and-file-his-nomination-today/#respond Thu, 05 Mar 2026 06:31:00 +0000 https://gaonlivenews.com/662 पटना.

बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उनके साथ जदयू उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व की ओर से जदयू के प्रमुख नेताओं को नामांकन के दौरान मौजूद रहने के लिए कहा गया है. इस बीच, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर पर अब लगभग मुहर लग गई है. इसी क्रम में भाजपा की ओर से भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे.

बीजेपी का होगा मुख्यमंत्री?
नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के साथ ही बिहार में नए सिरे से सरकार गठन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजनीतिक हलकों में इस कदम को बड़े बदलाव की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर को लेकर जदयू के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच नाराजगी की संभावना भी जताई जा रही है. इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंथन किया.

नामांकन के वक्त अमित शाह मौजूद रहेंगे 
नामांकन के बाद सीएम नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक हो सकती है. इसी बैठक में नई सरकार के गठन के फार्मूले पर चर्चा होगी. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा. जेडीयू को दो डिप्टी सीएम के पद मिल सकते हैं. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर चर्चा की गई.

कौन होगा अगला मुख्यमंत्री
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में नई सरकार के गठन को लेकर फॉर्मूला तय किया जा सकता है. चर्चा है कि बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि जेडीयू को दो डिप्टी सीएम पद दिए जा सकते हैं.

पार्टी में हलचल!
बैठक के बाद संजय झा के आवास से बाहर निकलते हुए जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से राज्यसभा जा रहे हैं. पार्टी की ओर से यही संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि यह फैसला उनका अपना है. इस दौरान विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत की संभावित राजनीतिक एंट्री को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के बाद बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक असर पर सबकी नजर बनी हुई है.

]]>
https://gaonlivenews.com/nitish-kumar-will-enter-the-rajya-sabha-and-file-his-nomination-today/feed/ 0
सिग्नल ओवरशूट के कारण बिलासपुर में पटरी से गिरे मालगाड़ी के 9 वैगन https://gaonlivenews.com/nine-freight-train-wagons-derailed-in-bilaspur-due-to-a-signal-overshoot/ https://gaonlivenews.com/nine-freight-train-wagons-derailed-in-bilaspur-due-to-a-signal-overshoot/#respond Thu, 05 Mar 2026 06:22:00 +0000 https://gaonlivenews.com/666 बिलासपुर.

बिलासपुर रेल मंडल में एक बार फिर सिग्नल ओवरशूट के कारण मालगाड़ी के 9 वैगन पटरी से उतर गए। इस मामले में संबंधित विभाग की टीम ने जांच शुरु कर दी है। पूछताछ में चालक का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय ट्रेन की स्पीड केवल 40 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इसके अलावा उसे आगे की स्थिति की कोई भी जानकारी नहीं है।

बिलासपुर रेल मंडल में ट्रेन के डिरेलमेंट और एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन के बीच आपसी टक्कर की घटनाएं कम नहीं हो रही है। आटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के बावजूद रेल प्रशासन भी घटना पर किसी तरह का कोई काबू नहीं कर पा रही है। बिलासपुर रेल मंडल के सिस्टम को सीआरएस ने भी खराब बताया है, जिसके बाद भी कोई सुधार कार्य नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को चालक प्रमोद कुमार और सहायक चालक महाकेश मीणा बिजूरी से खाली एन बाक्स मालगाड़ी लेकर रवाना हुए थे। सोनपुर स्टेशन पार करने के बाद अचानक बीपी प्रेशर ड्राप हुआ और गाड़ी देर रात 2 बजकर 52 मिनट पर अचानक खड़ी हो गई।

अचानक मालगाड़ी के खड़े होने पर चालक ने सहायक चालक को चेक करने के लिए भेजा। सहायक चालक ने देखा कि इंजन से 13वां, 14वां, 15वां, 16वां, 17वां, 18वां, 19वां वैगन एवं ब्रेकवैन से दूसरा और तीसरा वैगन पटरी से उतर गया है। जांच में चालक से पूछताछ की गई, जिन्होंने मालगाड़ी और इंजन में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होने, अचानक बीपी प्रेशर ड्राप होकर गाड़ी खड़ी होने और पटरी से उतरने के अलावा गाड़ी की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति रफ्तार की होने की जानकारी दी। इसके अलावा अन्य प्रश्नों के संबंध में उनकी ओर से कोई उत्तर नहीं दिया गया। फिलहाल इस मामले में विभागीय टीम के अफसर अपनी जांच करने के बाद आगे की रिपोर्ट देंगे, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

]]>
https://gaonlivenews.com/nine-freight-train-wagons-derailed-in-bilaspur-due-to-a-signal-overshoot/feed/ 0
कोहराम के बाद बाजार में रैली, क्या खत्म होने वाली है जंग? तेजी के पीछे ये 3 वजहें https://gaonlivenews.com/the-market-rallied-after-the-chaos-is-the-war-about-to-end-these-are-three-reasons-behind-the-surge/ https://gaonlivenews.com/the-market-rallied-after-the-chaos-is-the-war-about-to-end-these-are-three-reasons-behind-the-surge/#respond Thu, 05 Mar 2026 06:12:00 +0000 https://gaonlivenews.com/668 मुंबई

तीन कारोबारी सत्र के दौरान शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी, लेकिन गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी आई है. सेंसेक्‍स 440 अंक या 0.56 फीसदी चढ़कर 79555 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 160 अंक या 0.65 फीसदी चढ़कर 24640 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी बैंक में भी 220 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा था। 

BSE टॉप 30 शेयरों की बात करें तो 16 शेयरों में उछाल है और बाकी 14 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. सबसे ज्‍यादा गिरावट हिंदुस्‍तान यूनिलीवर और आईटी शेयरों में आई है. वहीं रिलायंस 3 फीसदी, एनटीपीसी 2.40 फीसदी और टाटा स्‍टील के शेयर में 2 फीसदी की उछाल है. यह तेजी मिडिल ईस्‍ट में छिड़ी जंग के बीच आया है. ऐसे में कई निवेशक ये कयास लगा रहे हैं कि युद्ध खत्‍म हो सकता है. आइए जानते हैं आज शेयर बाजार में इतनी तेजी क्‍यों आई है। 

क्‍यों आई शेयर बाजार में उछाल? 

    एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में काफी गिरावट आ चुकी है. पिछले तीन दिनों में निवेशकों की वैल्‍यू में 22 लाख करोड़ रुपये साफ हो चुके हैं. इस कारण निचले लेवल से खरीदरी बढ़ी है. निवेशकों ने अच्‍छे और लार्जकैप शेयरों में ज्‍यादा दांव लगाया है।     एशियाई बाजार में भी तेजी रही है. जापान के शेयर बाजार में 2.50 फीसदी की तेजी आई है. अमेरिकी मार्केट में भी मिला-जुला असर दिखाई दिया है. इसके अलावा साउथ कोरिया के मार्केट में 10 फीसदी से ज्‍यादा की उछाल आई है. इधर, डॉलर की तुलना में रुपया 51 पैसा रिकवर होकर 91.54 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच चुका है। 

    इंडिया VIX डर का सूचकांक या अस्थिरता सूचकांक लगभग 10 प्रतिशत गिरकर 19.04 के स्तर पर आ गया. वहीं तकनीकी नजरिए से देखें तो जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स का कहना है कि जंग के बीच काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन गैप भरने के तुरंत बाद समापन के समय हुई भारी गिरावट ने कुछ तेजी को कम कर दिया. हालांकि, 24450 के आसपास बंद होने से सकारात्मक रुझान बना हुआ है. हम 24840 का स्तर देख रहे हैं, लेकिन 24625 को एक बड़ी बाधा मानते हैं. दूसरी ओर, 24370 से नीचे फिसलने पर 24000-23550 के स्तर तक पहुंचने की संभावनाएं फिर से बन सकती हैं. अभी बाजार में गिरावट की संभावना कम है।  इन सेक्‍टर्स में मजबूती
सिर्फ एफएमजीसी, आईटी और टेलिकॉम सेक्‍टर्स में गिरावट देखी जा रही है, बाकी के सेक्‍टर्स में शानदार तेजी है. ऑयल एंड गैस सेक्‍टर में 3.30 फीसदी की तेजी है, जबकि निफ्टी फार्मा में 1 फीसदी की तेजी है. इसके बाद ऑटो, बैंक और फाइनेंस सेक्‍टर में भी अच्‍छी तेजी है। 

]]>
https://gaonlivenews.com/the-market-rallied-after-the-chaos-is-the-war-about-to-end-these-are-three-reasons-behind-the-surge/feed/ 0
मिडिल ईस्ट तनाव से एयर ट्रैवल प्रभावित, 180 उड़ानें कैंसिल; सरकार ने जारी की सलाह https://gaonlivenews.com/middle-east-tensions-impact-air-travel-180-flights-cancelled-government-issues-advisory/ https://gaonlivenews.com/middle-east-tensions-impact-air-travel-180-flights-cancelled-government-issues-advisory/#respond Thu, 05 Mar 2026 06:04:00 +0000 https://gaonlivenews.com/670  नई दिल्ली

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई का असर फ्लाइट पर भी दिख रहा है. दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे साफ है कि यह संकट अभी जल्द खत्म होता नहीं दिख रहा. हालात सुधरने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं. इस टकराव का असर कई देशों पर पड़ रहा है, खासकर अरब के मुस्लिम देशों के नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार हो रहे हमलों में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान में मरने वालों की संख्या 1,000 से ज्यादा हो गई है. लेबनान में करीब 60 और इजरायल में लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हुई है. इस संघर्ष में अमेरिका के 6 सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है. बढ़ते तनाव का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ा है. सुरक्षा कारणों से कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई फ्लाइट्स का रूट बदला गया है. कुछ एयरपोर्ट्स पर सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है. कतर की राजधानी दोहा में भारतीय दूतावास ने अहम सूचना जारी की है. दूतावास के मुताबिक, कतर के एयरस्पेस बंद होने की वजह से हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें फिलहाल अस्थायी रूप से निलंबित हैं. कतर एयरवेज समेत अन्य एयरलाइंस की फ्लाइट्स भी कैंसिल है. यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा को दोबारा तय करने के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क में रहें. दूतावास ने यह भी बताया कि वह कतर प्रशासन और भारतीय समुदाय के नेताओं के साथ मिलकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है. वहीं, स्काई न्यूज के अनुसार मिडिल ईस्ट संकट के बीच ब्रिटेन सरकार की पहली चार्टर्ड फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई। 

एयर इंडिया की कई फ्लाइट कैंसिल
एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि मिडिल ईस्ट के लिए उसकी ज्यादातर उड़ानें 5 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे (IST) तक निलंबित रहेंगी. हालांकि जेद्दा के लिए कुछ तय उड़ानें 5 मार्च से दोबारा शुरू की जाएगी. इनमें दिल्ली-जेद्दा-दिल्ली और मुंबई-जेद्दा-मुंबई रूट शामिल हैं. इसके अलावा एयर इंडिया 5 मार्च की सुबह मुंबई-दुबई-दिल्ली रूट पर एक अतिरिक्त फ्लाइट (AI909D/996D) चलाने की योजना बना रही है, ताकि फंसे हुए यात्रियों को वापस लाया जा सके. यह उड़ान बड़े B777 विमान से संचालित होगी, जिसमें ज्यादा यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है। 

भारत के कई शहरों से करीब 180 उड़ानें रद्द
सूत्रों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण 4 मार्च को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के एयरपोर्ट से लगभग 180 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. मुंबई एयरपोर्ट पर 48 प्रस्थान और 45 आगमन समेत कुल 93 उड़ानें रद्द हुईं. दिल्ली एयरपोर्ट पर 25 प्रस्थान और 27 आगमन मिलाकर 52 उड़ानें रद्द हुईं. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अलग-अलग एयरलाइनों की 34 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 18 आगमन उड़ानें थीं। 

फंसे यात्रियों को लाने के लिए चलाई गई विशेष फ्लाइट
मुंबई एयरपोर्ट से 4 मार्च को कुछ विशेष फ्लाइट भी चलाई गईं. स्पाइसजेट ने फुजैराह से मुंबई के लिए दो विशेष उड़ानें संचालित की, जबकि एयर इंडिया ने दुबई से मुंबई के लिए एक फ्लाइट चलाई. इसके अलावा अमीरात ने दुबई से मुंबई के लिए तीन फ्लाइट संचालित की. गल्फ एयर और रॉयल जॉर्डन ने भी अम्मान (जॉर्डन) और दम्माम (सऊदी अरब) से मुंबई के लिए एक-एक फ्लाइट चलाई। 

कोलकाता एयरपोर्ट पर भी कई फ्लाइट कैंसिल
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी पश्चिम एशिया के लिए कई उड़ानें प्रभावित हुईं. दोहा, दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों के लिए कम से कम पांच फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं. इनमें कतर एयरवेज और अमीरात की उड़ानें भी शामिल थीं. देश की बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बताया कि एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच पश्चिम एशिया और अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उसकी 500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं। 

कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बढ़ाई गईं
हालांकि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कुछ एयरलाइनों ने अन्य अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं. एयर इंडिया ने दिल्ली से टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस के लिए अतिरिक्त फ्लाइट जोड़ने का फैसला किया है. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट, दिल्ली और मुंबई के बीच अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। 

विदेशी नागरिकों को निकालने की तैयारी
अमेरिका के विदेश विभाग ने भी बताया कि मिडिल ईस्ट में फंसे अमेरिकी नागरिकों को निकालने के लिए विशेष चार्टर्ड फ्लाइट चलाई गई है और आगे भी ऐसी उड़ानें भेजी जाएंगी। 

यूएई में ओवरस्टे जुर्माना माफ
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी बड़ा फैसला लेते हुए उन यात्रियों का ओवरस्टे जुर्माना माफ कर दिया है जो फ्लाइट रद्द होने या एयरस्पेस बंद होने की वजह से समय पर देश नहीं छोड़ पाए. कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब पूरी दुनिया की हवाई यात्रा पर पड़ रहा है. एयरलाइंस लगातार अपनी उड़ानें कैंसिल या बदल रही हैं और यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले एयरलाइन से जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है। 

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर एतिहाद एयरवेज का चेक-इन काउंटर बंद है और वहां उड़ानों में देरी और रद्द होने की सूचना लगाई गई है. अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद कई फ्लाइट्स प्रभावित हो गई हैं। 

]]>
https://gaonlivenews.com/middle-east-tensions-impact-air-travel-180-flights-cancelled-government-issues-advisory/feed/ 0
फिन एलन की 33 गेंदों में सेंचुरी से हिला मैदान, कई रिकॉर्ड ध्वस्त… हार के बाद मार्करम बोले दिल की बात https://gaonlivenews.com/finn-allens-century-in-33-balls-shook-the-field-shattering-several-records-markram-spoke-from-his-heart-after-the-defeat/ https://gaonlivenews.com/finn-allens-century-in-33-balls-shook-the-field-shattering-several-records-markram-spoke-from-his-heart-after-the-defeat/#respond Thu, 05 Mar 2026 05:53:00 +0000 https://gaonlivenews.com/672  कोलकाता 

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में एक बार फिर साउथ अफ्रीका की कहानी नॉकआउट में आकर बिखर गई. अफ्रीकी टीम बुधवार (4 मार्च) को एक बार फ‍िर चोकर्स साब‍ित हुई। ईडन गार्डन्स में दबाव, मौका और मंच, तीनों ने प्रोट‍ियाज टीम का साथ नहीं द‍िया. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने बड़े मैच की समझदारी और आक्रामकता का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटा लिया. इसके साथ ही इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बने।

कीवी टीम अब 2021 में जो खिताब जीत नहीं पाई थी, उस इरादे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में 8 मार्च को उतरेगी. जहां उसका मुकाबला आज (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल के व‍िजेता से होगा।

मैच लगभग 20 दिन पहले हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले का उल्टा रूप था. तब साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को एकतरफा हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में कीवी टीम ने पूरा हिसाब बराबर कर दिया।

चेहरे पर थप्पड़ तो नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है …….

'यह एक बड़ा… चेहरे पर थप्पड़ तो नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है, हमें और मजबूत होकर आगे बढ़ना होगा और एक टीम के तौर पर बेहतर बनना होगा।

ये जज्बात साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम के पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद थे।

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को कोलकाता के ऐत‍िहास‍िक ईडन गार्डन्स में 9 विकेट से हराया और 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट कटवा दिया।
साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 169 का स्कोर बनाया था. जवाब में न्यूजीलैंड ने इस टारगेट को महज 12.5 ओवर्स में 173/1 का स्कोर बनाकर चेज कर लिया.  न्यूजीलैंड की टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो फ‍िन एलन रहे. ज‍िन्होंने नाबाद 33 गेंदों पर 100 रन जड़कर टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़ा।

टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया. इससे पहले रिकॉर्ड 0-5 था. लेकिन इस बार कहानी पलट गई. टूर्नामेंट में अजेय चल रही साउथ अफ्रीका की टीम दबाव में ढह गई और न्यूजीलैंड ने फाइनल का टिकट कटाया।

आख‍िर कोलकाता में साउथ अफ्रीकी टीम की हार की वजह क्या रही? इसे लेकर एडेन मार्करम ने हार की परतें खोलकर रख दीं. साउथ अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने हार की वजह साफ शब्दों में बताई- शुरुआत में गेंद ठीक से बैट पर नहीं आ रही थी. कुछ गेंदें रुक रही थीं, कुछ नीचे रह रही थीं. न्यूजीलैंड ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की और दबाव बना दिया. उसी दबाव में हमने विकेट गंवाए।

मार्करम ने माना कि 170 तक पहुंचना 'अच्छा प्रयास' था और हाफ टाइम तक टीम को मुकाबले में वापसी की उम्मीद थी. लेकिन पावरप्ले में जो हुआ, उसने मैच छीन लिया. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फ‍िन एलन ने 33 गेंदों में शतक जड़कर मैच को एकतरफा बना दिया।

मार्करम ने खुद स्वीकार किया- कोई बल्लेबाज ऐसी पारी खेल दे, तो फील्डिंग टीम के तौर पर आप अक्सर सही नतीजे की उम्मीद नहीं कर सकते. पावरप्ले में न्यूजीलैंड को तूफानी शुरुआत मिली और उसके बाद मैच पूरी तरह उनकी पकड़ में चला गया. ट‍िम स‍िफर्ट ने भी तेज पारी (33 गेंद 58 रन) खेलकर अफ्रीका की उम्मीदें खत्म कर दीं।

क्या गलत पढ़ी गई पिच? मार्करम ने मानी गलती 
मार्करम ने माना कि टीम ने विकेट को गलत आंका. उन्होंने कहा-हमें लगा था कि पिच अच्छी खेलेगी. शायद हमें जल्दी एडजस्ट करना चाहिए था. थोड़ा पुराना तरीका अपनाकर 190 तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए थी. अहमदाबाद में अनुकूल परिस्थितियों में खेलने वाली साउथ अफ्रीका इस स्टॉपी पिच पर तालमेल नहीं बैठा सकी. बल्लेबाजी में लय नहीं बनी और गेंदबाजी में कोई जवाब नहीं मिला।

हार के बाद मार्करम ने कहा कि पहले खिलाड़ियों को इमोशनली शांत करने का समय दिया जाएगा, फिर टीम मिलकर विश्लेषण करेगी. यह हार थप्पड़ तो नहीं लेकिन वैसा ही महसूस हो रहा है. लेकिन हमें इससे मजबूत बनकर लौटना होगा।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान म‍िचेल ने कहा कि उनकी टीम ने ‘क्रंच गेम’ में परफेक्ट प्रदर्शन किया. उन्होंने माना कि 170 का स्कोर चुनौतीपूर्ण हो सकता था, लेकिन पावरप्ले की साझेदारी ने रास्ता आसान कर दिया. अब न्यूजीलैंड के पास अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का मौका होगा।

टॉस से ही बना दबाव
कप्तान म‍िचेल सेंटनर ने सही टॉस कॉल किया और हल्की सूखी पिच पर गेंदबाजों ने तुरंत असर दिखाया. कोल मैककॉन्ची ने अपने इकलौते ओवर में लगातार गेंदों पर क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन को आउट कर साउथ अफ्रीका को 12/2 पर झटका दे दिया।

एडेन मार्करम को एक जीवनदान जरूर मिला जब रचिन रवींद्र ने मिड-विकेट पर कैच छोड़ा, लेकिन ज्यादा देर नहीं. रवींद्र ने ही बाद में मार्करम को फंसाया और डेरिल मिचेल ने लॉन्ग ऑन पर शानदार कैच लपका।

डेविड मिलर को भी ग्लेन फिलिप्स ने जीवनदान दिया, पर वह भी उसी ओवर में रवींद्र की धीमी गेंद पर आउट हो गए. ब्रेविस के विकेट के बाद स्कोर 77/5 हो चुका था।

जानसेन-स्टब्स ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया 
मार्को जानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 16 ओवर तक टीम को 113/5 तक पहुंचाया. दोनों ने मैट हेनरी और जेम्स नीशाम पर बड़े शॉट्स लगाए. जानसेन ने 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, लेकिन आखिरी ओवर में सिर्फ एक ही गेंद खेल पाए. साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 169/8 तक पहुंच सका।

एलन-स‍िफर्ट का पावरप्ले धमाका
टारगेट 170 का था, लेकिन न्यूजीलैंड की शुरुआत तूफानी रही. फ‍िन एलन और ट‍िम स‍िफर्ट ने पावरप्ले में ही 84 रन जोड़कर मैच लगभग खत्म कर दिया।

स‍िफर्ट ने 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि एलन ने उससे 9 गेंद पहले पचासा जड़ा. दोनों के बीच 117 रन की साझेदारी टूटी जरूर, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोके. इसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. यह T20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक रहा, जिसने क्रिस गेल का का पुराना रिकॉर्ड 14 गेंद पहले तोड़ दिया. न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 173/1 बनाकर 7.1 ओवर शेष रहते मैच जीत लिया।

ईडन गार्डन्स में T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. फिन एलेन ने 33 गेंदों में रिकॉर्ड 100* रन ठोके, जो टूर्नामेंट इतिहास का सबसे तेज शतक है. कीवी टीम ने 170 रन का लक्ष्य 12.5 ओवर में हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की।

आइए अब जान लेते फ‍िन एलन ने जो टी20 वर्ल्ड का इत‍िहास का सबसे तेज शतक बनाया, उससे कौन कौन से र‍िकॉर्ड्स बने…

फिन एलन की पारी में महज चार डॉट्स थे. T20 WC सेमीफाइनल या फाइनल में अब तक कम से कम 30 गेंदों की 76 इंडिविजुअल इनिंग हुई हैं. उनमें से, सिर्फ विराट कोहली की 2014 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ 44 गेंदों पर 72 रन की पारी में कम डॉट्स (3) थे।

T20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के

    20 – फिन एलन (2026)
    19 – शिमरॉन हेटमायर (2026)
    18 – साहिबजादा फरहान (2026)
    17 – निकोलस पूरन (2024)
    16 – क्रिस गेल (2012)
    16 – रहमानुल्लाह गुरबाज़ (2024)

फिन एलन के 8 छक्के T20 WC इनिंग में NZ के लिए सबसे ज्यादा हैं वहीं ये T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में किसी के लिए भी सबसे ज्यादा हैं. 
कुल 18 (10 चौके और 8 छक्के) फिन एलन के नाम अब T20 WC की एक पारी में सबसे ज़्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड है, साथ ही ब्रेंडन मैकुलम (11 चौके, 7 छक्के) के नाम भी इतने ही बाउंड्री हैं, जिन्होंने 2012 में पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ बाउंड्री लगाई थी.

पुरुषों के T20 WC में लगातार सबसे ज्यादा जीत

    12 – भारत (2024-2026)
    8 – साउथ अफ्रीका (2024)
    8 – ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)
    7 – साउथ अफ्रीका (2024)- यह सिलसिला 4 मार्च को खत्म हुआ
    7 – इंग्लैंड (2010-2012)
    7 – भारत (2012-2014)

T20 वर्ल्ड में न्यूजीलैंड के लिए शतक

    123 – ब्रेंडन मैकुलम बनाम बांग्लादेश, पल्लेकेले, 2012
    104 – ग्लेन फिलिप्स बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2022
    100* – फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026

T20 WC नॉकआउट में सबसे ज्यादा स्कोर

    100* – फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026 SF
    96* – तिलकरत्ने दिलशान बनाम WI, द ओवल, 2009 SF
    89* – विराट कोहली बनाम WI, मुंबई WS, 2016 SF
    86* – एलेक्स हेल्स बनाम IND, एडिलेड, 2022 SF
    85* – मार्लन सैमुअल्स बनाम ENG, कोलकाता, 2016 फ़ाइनल
    85 – केन विलियमसन बनाम AUS, दुबई, 2021, फाइनल

फिन एलन ने 100 रन बनाने में 33 गेंदें लीं

    – T20 वर्ल्ड कप में यह सबसे तेज शतक रहा
    – T20I में किसी फुल-मेंबर टीम के खि‍लाफ सबसे तेज
    – सभी T20I में जॉइंट तीसरा सबसे तेज
    – फुल मेंबर टीमों के किसी बैटर के लिए जॉइंट सबसे तेज, सिकंदर रजा ने गाम्बिया के ख‍िलाफ, नैरोबी (2024) में इसी रफ्तार से शतक बनाया था. 

सबसे तेजT20I शतक (गेंदों के हिसाब से)

    27 – साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
    29 – मुहम्मद फहाद (तुर्की) बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025
    33 – फिन एलन (NZ) बनाम SA, कोलकाता, 2026
    33 – जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (NAM) बनाम NEP, कीर्तिपुर, 2024
    33 – सिकंदर रजा (ZIM) बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024

T20 WC में पिछला सबसे तेज शतक 2016 में वानखेड़े में क्रिस गेल द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में आया था. 

]]>
https://gaonlivenews.com/finn-allens-century-in-33-balls-shook-the-field-shattering-several-records-markram-spoke-from-his-heart-after-the-defeat/feed/ 0
कठिन हालात में भी पीएम मोदी ने निकाला समाधान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://gaonlivenews.com/pm-modi-found-a-solution-even-in-difficult-circumstances-chief-minister-dr-yadav/ https://gaonlivenews.com/pm-modi-found-a-solution-even-in-difficult-circumstances-chief-minister-dr-yadav/#respond Thu, 05 Mar 2026 05:42:00 +0000 https://gaonlivenews.com/674 प्रधानमंत्री  मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य पूर्व एशिया में युद्ध की स्थिति में मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्थाएं

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य पूर्व एशिया खाड़ी युद्ध की स्थिति पर मध्य प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मध्यप्रदेश शासन इस बारे में संवेदनशील है। गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन और नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त कार्यालय मध्य प्रदेश भवन की टीम तैनात है। सीएम हेल्पलाइन 181 नंबर पर परिजन से प्राप्त हो रही सूचनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी का पंजीयन और रिकॉर्ड भी रखा जा रहा है। भारत शासन के विदेश मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर नागरिकों को सुरक्षित वापस स्वदेश बुलवाने की व्यवस्था की गई है। इस अवधि में नागरिकों के लिए भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की चिंता की जा रही है। परिजनों से भी संवाद स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नई दिल्ली में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 011-26772005, व्हाट्सऐप नम्बर – 9818963273 और ईमेल आईडी – mphelpdeskgulf@gmail.com है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत सरकार ने पूर्व में भी ऐसी विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है। केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह भी संपूर्ण स्थिति पर नजर रखते हुए समीक्षा कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय सहित सभी संबंधित मंत्रालय भी गतिशील हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मध्य पूर्व एशिया में युद्ध की परिस्थितियों के संबंध में पूर्ण सजग और संवेदनशील है। मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों के अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं। लगभग 50 परिवारों द्वारा पंजीयन करवाया गया है। मेरा यही अनुरोध है कि सीएम हेल्पलाइन एवं नई दिल्ली स्थित कंट्रोल रूम पर नागरिक संपर्क कर सकते हैं। यह चुनौती अवश्य है लेकिन कठिन कार्य नहीं है। इस चुनौती का हम समुचित ढंग से सामना कर हल निकल रहे हैं। कृपया इस व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखें और अपनी कठिनाइयों के लिए हेल्पलाइन पर अवगत करवाने का कष्ट करें और अपना जीवन सुरक्षित करें। सेफ रहें और एक रहें।

 

]]>
https://gaonlivenews.com/pm-modi-found-a-solution-even-in-difficult-circumstances-chief-minister-dr-yadav/feed/ 0
सीएम डॉ. यादव के प्रयास से एमपी की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी की राह आसान https://gaonlivenews.com/chief-minister-dr-yadavs-efforts-have-eased-the-path-for-madhya-pradeshs-athlete-daughters-safe-return-home/ https://gaonlivenews.com/chief-minister-dr-yadavs-efforts-have-eased-the-path-for-madhya-pradeshs-athlete-daughters-safe-return-home/#respond Thu, 05 Mar 2026 05:36:00 +0000 https://gaonlivenews.com/680 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास

परिवार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का माना आभार

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज़ में हिस्सा लेने गई मध्यप्रदेश की बेटी सु प्रियांशी प्रजापत की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस भारत पहुंच गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सु प्रियांशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन, रजत पदक जीतने के लिए बधाई भी दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रियांशी के उज्जैन निवासी परिजन से भी आज वीडियो कॉल से आज चर्चा की। प्रियांशी के पिता  प्रजापत ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। गत 24 फरवरी से 28 फरवरी तक अल्बानिया में हुई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी ने 26 फरवरी को यह मुकाबला जीता था। प्रियांशी ने कज़ाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष एशियन सीरीज़ में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण प्रियांशी और उनके साथ गए सभी खिलाड़ी वहाँ फँस गए थे। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगातार खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध करवाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमेशा उन्हें अपनी बेटी के समान स्नेह और समर्थन दिया है। जब वे मध्यप्रदेश कुश्ती क्षेत्र के अध्यक्ष थे, तब भी उन्होंने 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

]]>
https://gaonlivenews.com/chief-minister-dr-yadavs-efforts-have-eased-the-path-for-madhya-pradeshs-athlete-daughters-safe-return-home/feed/ 0
होली का पर्व हर आंगन में खुशियां, शांति और समृद्धि के रंग भरता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://gaonlivenews.com/the-festival-of-holi-fills-every-home-with-colors-of-happiness-peace-and-prosperity-chief-minister-dr-yadav/ https://gaonlivenews.com/the-festival-of-holi-fills-every-home-with-colors-of-happiness-peace-and-prosperity-chief-minister-dr-yadav/#respond Thu, 05 Mar 2026 05:36:00 +0000 https://gaonlivenews.com/678
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतों , समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और मीडिया के साथियों के साथ खेली होली
  • मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी को दीं मंगलकामनाएं
  • सभी ने हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर दीं बधाई
  • ब्रज, बरसाने और होली गीतों के साथ मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सराबोर हुआ वातावरण
  • भोपाल 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे और समाज में सद्भाव-सकारात्मकता और एकता का रंग सदा चटक रहे यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से आत्मीयता और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे नागरिकों के साथ होली की मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पधारे संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। वरिष्ठ और गणमान्य नागरिकों का अभिवादन किया तथा सभी आगंतुकों पर पुष्प वर्षा एवं गुलाल उड़ाकर मेजबान के रूप में सबका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को गुलाल लगाया और पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ उनके सुर में सुर भी मिलाया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मुख्यमंत्री निवास पधारे राज्य मंत्री  नरेंद्र शिवाजी पटेल, वरिष्ठ सांसद  विष्णु दत्त शर्मा, विधायक  रामेश्वर शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष  किशन सूर्यवंशी, मुख्य सचिव  अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव  नीरज मंडलोई,  मनु वास्तव,  शिवशेखर शुक्ला , प्रमुख सचिव  उमाकांत उमराव , सचिव परिवहन एवं आयुक्त जनसंपर्क  मनीष सिंह, खाटू श्याम मंदिर भोपाल के प्रमुख प्रचारक पूज्य अनिल आनंद महाराज सहित कई जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार गण और वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगल कामनाएं दीं।

    मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में उड़ते रंग गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच, ब्रज-बरसाने के होली गीतों, पारंपरिक संगीत और मयूर नृत्य के साथ उल्लास और उमंग से सराबोर वातावरण में सभी ने शालीनता के साथ पर्व का आनंद लिया। मंच पर प्रस्तुति दे रहे कलाकारों ने रंग बरसे, होली के दिन दिल खिल जाते हैं, होली खेलें रघुवीरा, आज ब्रज में होली रे रसिया जैसे होली गीतों का सस्वर गायन कर सभी के उल्लास को दोगुना कर दिया। मुख्यमंत्री निवास में होली पर्व पर आयोजित मिलन समारोह में सभी को गुजिया, बालूशाही, ठंडाई सहित कई परंपरागत व्यंजन परोसे गए। 

    ]]>
    https://gaonlivenews.com/the-festival-of-holi-fills-every-home-with-colors-of-happiness-peace-and-prosperity-chief-minister-dr-yadav/feed/ 0
    ग्राम झांपी से 19 वर्षीय युवक हुआ लापता https://gaonlivenews.com/a-19-year-old-youth-from-jhampi-village-has-gone-missing/ https://gaonlivenews.com/a-19-year-old-youth-from-jhampi-village-has-gone-missing/#respond Thu, 05 Mar 2026 05:36:00 +0000 https://gaonlivenews.com/676 ग्राम झांपी से 19 वर्षीय युवक हुआ लापता

    उमरिया

    उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम झांपी से जमुना कोल पिता पंजू कोल उम्र लगभग 19 वर्ष 2मार्च से लापता है। जिसकी कोई भी सुराग नहीं मिल रही है। वही लड़के के पिता ने जानकारी देते ही बताएं कि 2 मार्च की रात लगभग 8:00 बजे ग्राम बड़खेरा से दो लड़के बाइक से आए थे। और उसे बिरसिंहपुर से अखड़ार की ओर रास्ते से लेकर गए हैं। उसी दिन से मेरे लड़के का कुछ भी पता नहीं चल रहा है। और बताया कि मेरे द्वारा पुलिस चौकी बिलासपुर में भी जानकारी दी गई है।लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चल रहा है। लड़के के न मिलने से परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल है।तीन दिनों से लड़का लापता है।

    ]]>
    https://gaonlivenews.com/a-19-year-old-youth-from-jhampi-village-has-gone-missing/feed/ 0