बिपरजॉय का असर, राजकोट में तेज हवाओं के चलते गिरा पेड़, महिला की मौत

गुजरात के कई हिस्सों में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण तेज हवाएं चल रही हैं, जो 15 जून को कच्छ जिले में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ टकराता हुआ प्रतीत हो रहा है। महिला मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थी, जबकि उसका पति भावेश ड्राइविंग कर रहा था।

गुजरात के भुज में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत 

गुजरात के कच्छ जिले के भुज कस्बे में सोमवार की शाम मिट्टी की दीवार गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान छह वर्षीय फैजाना कुंभार और उसके चचेरे भाई मोहम्मद इकबाल कुंभार (4 वर्षीय) के रूप में हुई है। घटना भुज शहर के सुराल भीट रोड पर एक इलाके में हुई। भुज बी डिवीजन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर केसी वाघेला ने कहा कि दो घरों के बीच की दीवार गिरने से दोनों बच्चों की मौत हुई है। दोनों बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *